बुधवार, 27 मार्च, 2019 का राशिफल/पंचांग

Last Updated 27 Mar 2019 02:04:52 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 27 मार्च, 2019 का राशिफल/पंचांग।


बुधवार, 27 मार्च, 2019 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:17, काशी-प्रात: 05:55, कानपुर-प्रात: 06:06, पटना-प्रात: 05:46, देहरादून-प्रात: 06:13, गोरखपुर-प्रात: 05:53, लखनऊ-प्रात: 06:03 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:36, काशी-सायं 06:12, कानपुर-सायं 06:23, पटना-सायं 06:03, देहरादून-सायं 06:33, गोरखपुर-सायं 06:10, लखनऊ-सायं 06:20 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 01.03, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 00:32, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00:46, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 00:24, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 01:04, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00:34, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 00:44 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 10:55, काशी-प्रात: 10:38, कानपुर-प्रात: 10:47, पटना-प्रात: 10:28, देहरादून-प्रात: 10:48, गोरखपुर-प्रात: 10:34, लखनऊ-प्रात: 10:43 बजे। राहुकाल 12:00 बजे से 13:30 बजे। राष्ट्रीय चैत्र 06, शक् संवत् 1940। चैत्र कृष्ण सप्तमी, संवत् 2075, सौर (मीन) चैत्र मास की 14, प्रविष्टें। रज्जब 19, हिजरी 1440 (मुस्लिम)। बसन्त ऋतु। चैत्र कृष्ण पक्ष सप्तमी रात्रि 08:55 बजे तक तदन्तर अष्टमी तिथि शुरु। ज्येष्ठा नक्षत्र प्रात: 08:19 बजे तक तदन्तर मूल नक्षत्र शुरु। व्यतिपात योग अप. 04:34 बजे तक तदन्तर वरीयान योग शुरु। चन्द्रमा वृश्चिक राशि का पूर्ण भोगकर प्रात: 08:19 बजे धनु राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा समाप्त प्रात: 08:29 बजे तक (स्वर्ग), यमघण्ट योग प्रात: 08:19 बजे से अगले दिन सूर्योदय तक, रवियोग समाप्त प्रात: 08:19 बजे तक, बुद्ध शतभिषा नक्षत्र में अप. 04:57 बजे प्रवेश करेगा।
मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर बदली होगी तथा कुछ स्थानों पर हल्की बर्फ गिर सकती है। उत्तरीय मैदानी इलाकों में बदली होगी।



मेष : पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधियों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। जीवन में आ रही कठिनाइयों के कारण मन में हीनता न आने दें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। जीवन साथी के साथ मधुरता कायम रखें।      
बृषभ : महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही हानिकारक हो सकती है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा।       
मिथुन : कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। कार्यकुशलता व सुन्दर बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।       
कर्क : जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी महत्वपूर्ण कार्य में कुछ कठिनाई का आभास होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। घर में खुशहाली रहेगी।
सिंह : नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। राजनीतिज्ञों की ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी। 
कन्या : अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। किसी नये कार्य की सार्थकता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी।     
तुला : अच्छी व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। कुछ कठिनाइयां मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे। वृद्ध लोगों के स्वास्थ्य में सुधार और अविवाहितों के विवाह तय होने की संभावना है।    
वृश्चिक : परिजनों से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। आवेश में किये गये कार्य से हानि संभव। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन चिंतित होगा।  
धनु : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से निकट संबंधों में आपकी अच्छी छबि बनेगी। निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। आय के कुछ नये साधन बनेंगे तथा आर्थिक स्थिति में सुथार आयेगा।         
मकर : पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। कार्यों की अत्याधिकता से मन परेशान होगा। घर-परिवार में किसी मेहमान के आगमन से व्यय संभव।   
कुंभ : जीविका क्षेत्र में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। किसी नये रिश्ते के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ कानूनी मामले हल होते हुए नजर आएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। 
मीन : आर्थिक समस्याएं मन पर दबाव बनाएंगी। बहुत सारे अवरोधित कार्यों के हल के आसार बनेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment