राज कपूर के बेटे राजीव कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Last Updated 09 Feb 2021 03:18:26 PM IST

बॉलीवुड अभिनेता और फिल्म निर्माता राजीव कपूर ने मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से 58 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। राजीव स्वर्गीय राज कपूर के तीन बेटों में सबसे छोटे थे, और रणधीर कपूर और स्वर्गीय ऋषि कपूर के छोटे भाई थे।


उनकी मौत की खबर की पुष्टि करते हुए भाभी नीतू कपूर ने मंगलवार दोपहर को इंस्टाग्राम पर राजीव की एक तस्वीर शेयर की, जहां उन्होंने 'आरआईपी' लिखा।

ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने भी मंगलवार दोपहर को ट्वीट करके इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "बहुत दुखद समाचार। राजीव (चिम्पू) कपूर का दिल का दौरा पड़ने से निधन।"

बॉलीवुड में अपने उपनाम चिम्पू से जाने जाने वाले राजीव ने फिल्मों में अपनी शुरुआत 1983 में ‘एक जान हैं हम’ से की थी लेकिन उन्हें पहचान 1985 में आई ‘राम तेरी गंगा मैली’ फिल्म से मिली। इसका निर्देशन राज कपूर ने किया था।      

राजीव कपूर ने ‘आसमान’, ‘लवर ब्वॉय’, ‘जबर्दस्त’ और ‘हम तो चले परदेस’आदी फिल्मों में भी अभिनय किया। हीरो के तौर पर उनकी अंतिम फिल्म ‘जिम्मेदार’ थी। इसके बाद उन्होंने निर्माण और निर्देशन की ओर रुख किया।    

वह फिल्म हिना के निर्माता थे, जिसका निर्देशन उनके सबसे बड़े भाई रणधीर कपूर ने किया था और अभिनय किया था ऋषि कपूर ने।      

राजीव कपूर तीन भाइयों और दो बहनों- रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, ऋतु नंदा और रीमा जैन में सबसे छोटे थे। 
 

आईएएनएस/भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment