समस्याओं का सौहार्दपूर्ण समाधान करने में सक्षम है भारत : लता मंगेशकर ने किसानों के प्रदर्शन पर कहा

Last Updated 04 Feb 2021 03:26:17 AM IST

महान पार्श्व गायिका एवं भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर ने किसानों के प्रदर्शन पर सरकार के रुख का समर्थन करते हुए बुधवार को कहा कि देश समस्याओं का सौहार्दपूर्ण तरीके से समाधान करने में सक्षम है।


महान पार्श्व गायिका एवं भारत रत्न से सम्मानित लता मंगेशकर (file photo)

केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन पर पॉप संगीत गायिका रिहाना, जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग और अन्य की टिप्पणी को लेकर विदेश मंत्रालय की कड़ी प्रतिक्रिया आने के बाद मंगेशकर ने यह कहा है।

मंगेशकर (91) ने ट्विटर पर हैशटैग ‘इंडिया टूगेदर’ (भारत एकजुट है) और ‘इंडिया अगेनस्ट प्रोपगेंडा’ (दुष्प्रचार के खिलाफ है भारत) के साथ अपनी एक टिप्पणी में कहा, ‘‘भारत महान देश है और हम सभी भारतीय इसे लेकर गौरवान्वित हैं।’’

मंगेशकर ने लिखा, ‘‘एक गौरवान्वित भारतीय के तौर पर मुझे पूरा भरोसा है कि कोई भी मुद्दा या समस्याएं, जिसका एक देश के तौर पर हम सामना कर रहे हैं, उसे अपने लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए हम सौहार्दपूर्वक सुलझाने में सक्षम हैं। जय हिंद।’’

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने भी इसी तरह की अपील की है। विराट ने ट्वीट किया, ‘‘आइए, हम सभी इस असहमति के दौर में एकजुट रहें। किसान हमारे देश का अभिन्न हिस्सा है और मैं आश्वस्त हूं कि शांति लाने एवं एकसाथ आगे बढने के लिए सभी पक्षों के बीच एक सौहाद्र्रपूर्ण समाधान तलाश लिया जाएगा।’’

रहाणे ने कहा, ‘‘यदि हम एकजुट रहें तो ऐसा कोई मुद्दा नहीं है जिसका समाधान नहीं हो सकता।’’

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment