कोरोना महामारी के बीच घूमती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

Last Updated 14 Aug 2020 12:47:11 PM IST

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनास कोरोना वायरस महामारी के बीच घूमती नजर आईं।


महामारी के बीच घूमती नजर आईं प्रियंका

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह कार में बैठकर खिड़की के बाहर देखती नजर आ रही हैं।

उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "वांडरलस्ट।"



प्रियंका लॉकडाउन के बीच बाहर काम करने में व्यस्त हैं, और उन्होंने हाल ही में साझा किया कि उन्हें पुश-अप्स करना पसंद है, खासकर जब उनके पति पॉप स्टार निक जोनास भी इसमें शामिल होते हैं।



अभिनय की बात करें, तो प्रियंका 'द व्हाइट टाइगर' में नजर आएंगी। नेटफ्लिक्स की इस फिल्म में आदर्श गौरव और राजकुमार राव जैसे सितारें भी हैं। यह फिल्म अरविंद अडिग के इसी नाम से लिखी गई मैन बुकर पुरस्कार-विजेता उपन्यास पर आधारित है। इसे ईरानी फिल्म निर्माता रमीन बहरानी द्वारा निर्देशित किया गया है।

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment