जानिये सोनू निगम के लिए क्या कहा अदनान सामी ने

Last Updated 22 Apr 2020 03:28:17 PM IST

ऐसे समय में जब गायक सोनू निगम 'अजान' पर अपने तीन साल पुराने ट्वीट को लेकर इंटरनेट उपयोगकतार्ओं से ट्रोल हो रहे हैं, उस समय में गायक अदनान सामी उनके समर्थन में सामने आए हैं।


सोनू निगम को 'सच्चा भाई' कहते हुए, सामी ने दावा किया कि यह गायक सभी धर्मों का सम्मान करता है।

सामी ने ट्वीट किया, "जहां तक सोनू निगम का सवाल है, उनकी गायकी के बारे में भूल जाएं, जो अविश्वसनीय रूप से सुंदर है। वह एक सच्चे भाई हैं जो हमेशा मेरी तरफ रहे हैं और मुझे अपनों की तरह प्यार करते हैं! मैं व्यक्तिगत रूप से एक बात जानता हूं, कि वह हर धर्म-आस्था का सम्मान करते हैं ! कृपया उन्हें अकेला छोड़ दें ..हैशटैग विद यू सोनू निगम।"

2017 में, निगम ने सोशल मीडिया पर कुछ ट्वीट्स किए थे, जिसमें उन्होंने अजान को लेकर लिखा था कि इससे मेरी नींद खराब हो गई। इस ट्वीट को लेकर वे फिर से ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

सोनू निगम फिलहाल अपने परिवार के साथ दुबई में हैं, और लॉकडाउन की वजह से भारत नहीं लौट पा रहे हैं।

सामी के अलावा, फिल्म निमार्ता विवेक अग्निहोत्री ने भी सोनू निगम के समर्थन में ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, "किसी को सोनू निगम पर टिप्पणी करने का अधिकार तब होना चाहिए, जिस दिन वह उनकी तरह कई दिलों को छू सकें और उन्हें हील कर सकें, जैसा सोनू के संगीत ने किया है।"

 
 

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment