जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का निधन
Last Updated 06 Aug 2025 09:05:34 AM IST
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे।
![]() |
अपने लंबे राजनीतिक जीवन में लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य रहने के अलावा गोवा, बिहार, मेघालय और ओडिशा के राज्यपाल के पदों पर रहे मलिक का अपराह्न 1:12 बजे यहां आरएमएल अस्पताल में निधन हो गया।
वह लंबे समय से आईसीयू में थे और उनका विभिन्न बीमारियों का इलाज किया जा रहा था।
आरएमएल अधिकारियों ने बताया, गहरे दुख के साथ, हम सत्यपाल मलिक के निधन की पुष्टि करते हैं।
उनका हमारे अस्पताल की गहन देखभाल इकाई में इलाज किया जा रहा था।
मलिक मधुमेह, गुर्दे की बीमारी, उच्च रक्तचाप और मोटापा एवं नींद में रूकावट जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से लंबे समय से जूझ रहे थे।
| Tweet![]() |