जान्हवी कपूर की ‘गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल’ का First Look

Last Updated 29 Aug 2019 03:27:37 PM IST

नवोदित फिल्म अभिनेत्री जान्हवी कपूर ‘गुंजन सक्सेना- द करगिल गर्ल’ में मुख्य भूमिका निभाएंगी। फिल्म के निर्माता करण जौहर ने आज फिल्म के तीन पोस्टर साझा किए।


करण जौहर ने ट्वीट किया, ‘‘अदम्य साहस और बहादुरी के साथ उन्होंने पुरुष के दबदबे वाली इस दुनिया में अपना प्रभाव जमाया।’’

करन ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘उन्हें बताया गया था कि लड़कियां पायलट नहीं बनतीं, लेकिन वह उड़ान भरने की अपनी चाह पर अड़ी रहीं। गुंजन सक्सेना: द करगिल गर्ल 13 मार्च, 2020 को रिलीज होगी।’’

यह फिल्म भारतीय वायु सेना की पहली महिला अधिकारी के जीवन पर आधारित फिल्म है, जिन्होंने युद्ध में भाग लिया था।

20 साल पहले करगिल युद्ध के दौरान तत्कालीन फ्लाइंग ऑफिसर गुंजन सक्सेना युद्ध में शामिल होने वाली देश की पहली महिला विमान चालक बनी थीं।

जी स्टूडियोज और धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बन रही यह फिल्म 13 मार्च 2020 को रिलीज होगी।

फिल्म का निर्देशन शरण शर्मा कर रहे हैं।

फिल्म में पंकज त्रिपाठी, विनीत सिंह, अंगद बेदी और मानव विज भी हैं।

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment