रणवीर सिंह ने अपने बर्थडे पर फैंस को दिया तोहफा, शेयर किया '83' का फर्स्ट लुक

Last Updated 06 Jul 2019 10:46:49 AM IST

अभिनेता रणवीर सिंह ने फिल्म '83' का फर्स्ट लुक अपने फैंस के साथ साझा किया। खास बात यह है कि उन्होंने यह तोहफा फैंस को अपने जन्मदिन के मौके पर दिया है।


'83' में रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक

रणवीर सिंह ने फिल्म '83' में अपना फर्स्ट लुक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।

बता दें फिल्म '83' में रणवीर पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का रोल निभाते नज़र आएंगे।

रणवीर सिंह के लुक्स पर काफी मेहनत की गई है। बालों से लेकर उनके कलर कॉप्लेक्शन तक हर एक चीज़ पर काम किया गया है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने लिखा, "मेरे स्पेशल डे में मैं प्रेजेंट कर रहा हूं हरियाणा के हरिकेन कपिल देव।"

इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी का किरदार रणवीर सिंह की रियल पत्नी दीपिका पादुकोण निभा रही हैं।

फिल्म '83' हिंदी, तमिल और तेलुगु में बनने वाली पहली त्रिभाषी फिल्म होगी।

यह फिल्म सिनेमाघरों में 10 अप्रैल 2020 को रिलीज़ होगी।

समयलाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment