अश्लील भोजपुरी गाना गाने पर दर्ज हुए केस

Last Updated 09 Sep 2023 03:47:13 PM IST

इन गानों के बोल बेहद ही अश्लील होते हैं, जिन्हें आप अपने परिवार के सामने नहीं बजा सकते हैं। इन गानों को गाने वाले गायक कई बार यूजर्स के निशाने पर आ चुके हैं।


_भोजपुरी फिल्मों के साथ साथ गाने का भी खुमार लोगों पर खूब चढ़ा रहता है। भोजपुरी इंडस्ट्री में कोई भी नया गाना आते ही वायरल हो जाता है। करोड़ों लोग उसे देखते हैं और पसंद करते हैं। यहां तक कि कई भोजपुरी गाने ट्रेंड के साथ पार्टियों की जान तक बन जाते हैं। ऐसे गाने लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं। वहीं, इंडस्ट्री में कुछ गाने ऐसे भी हैं, जो अश्लीलता फैलाने का काम करते हैं। इन गानों के बोल बेहद ही अश्लील होते हैं, जिन्हें आप अपने परिवार के सामने नहीं बजा सकते हैं। इन गानों को गाने वाले गायक कई बार यूजर्स के निशाने पर आ चुके हैं। कुछ गायकों के खिलाफ तो अश्लील गाना गाने के आरोप में केस भी दर्ज हो चुके हैं।
पवन सिंह
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम भोजपुरी इंडस्ट्री के सलमान खान कहे जाने वाले अभिनेता और गायक पवन सिंह का आता है। भोजपुरी फिल्मों में दमदार अदाकारी के साथ साथ पवन सिंह ने एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने दिए हैं। पवन सिंह के गानों पर ताबड़तोड़ व्यूज मिलते हैं। उनका गाना आते ही इंटरनेट पर वायरल हो जाता है, लेकिन कई बार वह अपने गाने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो चुके हैं। पवन सिंह अपने गाने 'राते दिया बुता के पिया क्या क्या किया' के लिए यूजर्स के निशाने पर आ चुके हैं। यूजर्स का कहना था कि पवन ने अश्लील गाना गाया है, इससे समाज पर गलत असर पड़ता है।
खेसारी लाल यादव
इस लिस्ट में अगला नाम भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का आता है। खेसारी एक्टिंग के अलावा गायकी में भी अपना परचम लहरा चुके हैं। अपने गानों को लेकर खेसारी न केवल ट्रोल हुए, बल्कि उन पर केस तक दर्ज हो चुका है। कई गानों को लेकर खेसारी ट्रोल हुए हैं। सनातन सेवा फाउंडेशन के प्रमुख सुजीत सिंह ने मुंबई में खेसारी लाल के खिलाफ एक केस दर्ज कराया था। खेसारी पर आरोप था कि वह पैसे कमाने के लिए अपने गानों में अश्लीलता परोसते हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में खेसारी लाल यादव के गाने 'चाची के बाची सपनवां में आती है' का उदाहरण दिया था। सुजीत सिंह ने खेसारी लाल यादव के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।
राकेश मिश्रा
इस लिस्ट में अगला नंबर भोजपुरी गायक राकेश मिश्रा का है। राकेश मिश्रा भी इंडस्ट्री को कई सुपरहिट गाने दे चुके हैं। राकेश मिश्रा द्वारा गाए हुए कुछ गाने ऐसे हैं, जिन्हें परिवार के साथ बैठकर सुना नहीं जा सकता। अश्लील गाना गाने को लेकर उन्हें यूजर्स ने ट्रोल भी किया है। उनका एक सुपरहिट गाना 'राजा तनी जाई न बहरिया' दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय हुआ था। वहीं, एक समुदाय द्वारा उन्हें ट्रोल भी किया गया था। कहा गया था कि इस गाने के बोल अश्लील हैं।
चंदन चंचल
चंदन चंचल के भोजपुरी गाने 'देवरा ढोढ़ी चटना बा' का लोगों ने खूब विरोध किया था। इसको लेकर गायक बुरी तरह ट्रोल हुए थे। इसके विरोध में लोग सड़कों पर उतर आए थे और भोजपुरी से अश्लीलता को खत्म करने के लिए आंदोलन करने तक की धमकी देने लगे थे। लोगों ने कहा था कि ऐसे गाने गा कर गायक भोजपुरी को बदनाम कर रहे हैं। लोग इस कदर आक्रोशित हो गए थे कि चंदन के घर जाकर उनके पिता से पूछा गया कि आपके बेटे ने जो गाना गया है वो ठीक है? कोई देवर अपनी भाभी का ढोढ़ी चाटता है क्या? इसके जवाब ने उनके पिता ने भी इस गाने को अश्लील बताया था। इसके अलावा गायक की भाभी से भी यही सवाल किया गया था। उन्होंने भी इसे अश्लील बताया था।
अंतरा सिंह प्रियंका
भोजपुरी की बेहतरीन गायिकाओं में से एक प्रियंका अंतरा का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। उन्होंने कई ऐसे गाने गाए हैं, जिन पर लोगों को आपत्ति हुई है। भोजपुरी इंडस्ट्री में अश्लील गाना गाने वाले लोगों में प्रियंका की भी गिनती होती है। कई बार वह अपने गाने और उनके गाने में बोल को लेकर ट्रोल हो चुकी हैं।
प्रमोद प्रेमी
भोजपुरी गायक प्रमोद प्रेमी यादव के ज्यादातर भोजपुरी गाने अश्लील ही होते हैं। उनके जरिए गाए हुए गाने में अक्सर अश्लील बोल भरे होते हैं, जिन्हें आप न परिवार के सामने बजा सकते हैं और न ही किसी पार्टी फंक्शन में। प्रमोद प्रेमी अपने कई गाने और उनके शीर्षक को लेकर काफी ट्रोल हो चुके हैं। इतना ही नहीं प्रमोद पर केस भी दर्ज हो चुका है, लेकिन बावजूद इसके वह अब भी अश्लील बोल से भरपूर गाने ही गाते हैं।
_SHOW_MID_AD__

समय डेस्क लाईव
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment