आदित्य पंचोली पर 10 साल पुराने दुष्कर्म मामले में केस दर्ज

Last Updated 28 Jun 2019 02:59:48 PM IST

मुंबई पुलिस ने गुरुवार को एक मशहूर अभिनेत्री की शिकायत पर बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली पर दस साल पुराने दुष्कर्म मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज की।




आदित्य पंचोली (फाइल फोटो)

मुंबई पुलिस के प्रवक्ता पुलिस उपायुक्त मंजूनाथ शिंगे ने घटनाक्रम की पुष्टि की लेकिन विस्तृत रूप से जानकारी देने से मना कर दिया।

हालांकि, आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि आदित्य के खिलाफ मामले में शिकायत दर्ज की गई है।

उन पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर 10 साल पहले अभिनेत्री का यौन उत्पीड़न किया था।

वर्सोवा पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और अभिनेत्री की शिकायत की जांच की जा रही है।

आईएएनएस
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment