31 मई से 6 जून, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 31 May 2020 02:11:26 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 31 मई से 6 जून, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल।


31 मई से 6 जून, 2020 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-इस सप्ताह अच्छी योजनाओं द्वारा असंभव कार्यों को भी सार्थक बनाने में सक्षम होंगे। भविष्य संबंधी कुछ चिंतायें रहेंगी। संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव छवि को कुप्रभावित कर सकता है। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होंगे। घर-परिवार में मांगलिक आयोजन संभव। रविवार एवं सोमवार को विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। राजनीतिज्ञों के लिए समय अच्छा होगा, उनके वर्चस्व में वृद्धि होगी। बुधवार एवं शनिवार को अत्याधिक व्यय से मन चिंतित होगा। लेन-देन में थोड़ी सावधानी बरतें। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकार लोगों से सलाह लें। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।    
वृषभ-आपके अंदर रचनात्मक प्रवृत्ति उजागर होगी। नये व्यायसायिक संबंधों से लाभ संभव। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है तथा स्थान परिवर्तन भी संभव। निकट संबंधों में कटुता की आशंका है। रविवार एवं सोमवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। आमोद-प्रमोद एवं निर्थक विचारों पर मन केंद्रित होगा। राजनीतिज्ञों को उनके विरोधियों की प्रबलता से कठिनाइयां संभव। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सरल स्वभाववश सगे-संबंधियों के बीच लोकप्रिय होंगे। अत्याधिक भावुकता संबंधों में भावनात्मक शोषण का कारण बन सकता है।
मिथुन-प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनायेंगी। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता संभव। माता का स्नेह मिलेगा। घरेलू वातावरण में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। विद्यार्थी शिक्षा-प्रतियोगिता में लापरवाही न बरतें, अन्यथा परिणाम बुरे हो सकते हैं। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह से प्रभावित  रहेगा। योजनाओं को फलीभूत करेंगे। नौकर-पेशे में लोकप्रियता बढ़ेगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनायेंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा कठिन कार्यों को सार्थक करेंगे। 

कर्क-अपने स्वभाव में व्यस्कता लायें। आकस्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है। ऐसा कार्य न करें, जिससे छवि धूमिल हो। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। यदि आप तकनीकी, रचनात्मक अथवा मीडिया क्षेत्र में संलग्न हैं तो आपके लिए अच्छा समय है। अत: मिल रहे अवसरों का लाभ उठायें। सोमवार एवं मंगलवार को हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां की आशंका है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सप्ताह सुखद होगा। किसी लंम्बी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। सामाजिक व मांगलिक कार्यों में आपकी भागेदारी संभव।
सिंह-भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी लायेंगे। अत्यधिक व्यय व दायित्व पूर्ति में समुचित साधनाभाव से चिंता होगी। अभिभावकों के सुख-दु:ख के प्रति चिंतित होंगे। प्रशासनिक लोगों से निकटता बढ़ेगी। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता हेतु भावनात्मक अभिव्यक्ति पर जोर दें। रविवार एवं सोमवार को परिजनों की छोटी-छोटी बात का बुरा न माने। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को आकस्मिक कोई सुखद घटना से घर का वातावरण उत्साहित होगा। जीवनसाथी से संबंधित किसी समस्या के हल होने से दाम्पत्य जीवन सुखद होगा।
कन्या-इस सप्ताह आर्थिक कठिनाइयों सहित विरोधियों की प्रबलता की आशंका है। दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयत्नील मन समुचित साधनाभाववश चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्य में आलस्य न करें। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। तमाम जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु धन संचय के लिए प्रयत्नील होंगे। विद्यार्थियों के मन में नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी ला सकती हैं। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक  दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है। 
तुला-महत्वपूर्ण निर्णयों को विवेकपूर्वक लें। व्यावसायिक संबंधों से लाभ संभव। महत्वाकांक्षी मन यर्थाता से परे ऊंची आकांक्षाओं की सार्थकता में असमर्थता महसूस कर दुखित होगा। अविवाहितों के विवाह तय होने की प्रबल संभावना है। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। मन प्रगतिील विचारों से प्रभावित होगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देय से की गयी यात्रा में कठिनाइयां संभव। माता के सहयोग से आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। चापलूस प्रकृति के लोगों से हानिकर हो सकती है।
वृश्चिक-बौद्धिक क्षमता द्वारा आय-व्यय में संतुलन बनाएंगे। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। पारिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। उत्साह पूर्वक योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। यात्रा में सामान की सुरक्षा स्वयं करें। रविवार एवं बुधवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। दायित्वों की पूर्ति हेतु मन नये विचारों पर केंद्रित होगा। मन को रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार हैं। यात्रा द्वारा लाभ संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम हेतु केंद्रित होंगे।
धनु-कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों एवं अर्थाभाव का आभास होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य संबंधी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। रोजगार क्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। मन नये-नये कार्यों पर केंद्रित होगा परंतु आपका अस्थिर व दुविधाग्रस्त मन किसी एक कार्य पर दृढ़ता पूर्वक केंद्रित होने में असमर्थ होगा। सोमवार एवं मंगलवार को रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। अभिभावकों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में मनोवांछित सफलता के लिए मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में कठिनाई से मन में नकारात्मक विचारों का जन्म होगा। 
मकर-छोटी-मोटी परेानियों को छोड़ दें तो घर में उत्साह का माहौल होगा। यर्थाथता से परे कल्पनाओं को फलित करने में असमर्थ मन दुखित होगा। सामाजिक कार्यों के निर्वहन में व्यय से आर्थिक कठिनाइयां संभव। जीवनसाथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा। मांगलिक कार्योंं में व्यस्तता बढ़ेगी। रविवार को पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होगा। सोमवार को निकट संबंधों में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। मंगलवार एवं शुक्रवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। शनिवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार होगा। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।
कुंभ-व्यवहार कुशलता से लोकप्रिय होंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी कार्यकुालता से प्रशंसा के पात्र बनेंगे। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंता संभव। पारिवारिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी से कष्ट संभव। शासन-सत्ता के लोगों को कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। सोमवार एवं मंगलवार को कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल पुथल का समय होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। विद्यार्थी शिक्षा में अपने परिणाम के प्रति भयग्रस्त होंगे।
मीन-किसी अहम मुद्दे पर अभिभावकों से वैचारिक मतभेद संभव। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। संबंधों में अच्छी भावनाओं के बावजूद भी अपयश मिल सकता है। भाई अथवा पिता से भावनात्मक कष्ट संभव। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। दाम्पत्य जीवन में कष्टवश जीवन काफी अरुचिकर लगेगा। राजनीतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए आकस्मिक कुछ लाभप्रद स्थितियों से लाभ संभव है। रविवार एवं बृहस्पतिवार को थोड़ा खान-पान में सावधानी बरतें। अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। जीवन साथी के साथ मधुरता बनाये रखें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment