अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चा तेल, सोना और अन्य जिंसों में गिरावट

Last Updated 22 Nov 2022 07:01:27 AM IST

अंतराष्ट्रीय बाजारों में सोमवार को कच्चा तेल, सोना, चांदी और कई अन्य जिंसों में गिरावट दर्ज की गई।


अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चा तेल, सोना और अन्य जिंसों में गिरावट

सऊदी अरब और अन्य ओपेक तेल उत्पादक उत्पादन में वृद्धि पर चर्चा कर रहे हैं, इस रिपोर्ट पर ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें गिरकर 85.86 डॉलर प्रति बैरल हो गईं।

सोने की कीमत 1,736 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर कारोबार कर रही थी, जो पिछले बंद भाव से 1.04 फीसदी कम है। चांदी भी 1.02 प्रतिशत गिरकर 30.758 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस रह गई।

इसी तरह प्लैटिनम भी 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 981.45 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस पर कारोबार कर रहा था। तांबे की कीमत भी 1.78 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3.56 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस रही।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment