GST अधिकारियों ने जाली बिल के खिलाफ चलाया अभियान, 357 गिरफ्तार

Last Updated 09 Mar 2021 07:00:40 PM IST

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिकारियों ने चार माह के दौरान कर चोरी रोकने के लिए जाली इन्वॉयस या बिल के खिलाफ अपने अभियान के तहत 357 लोगों को गिरफ्तार किया है।


GST अधिकारियों ने जाली बिल के खिलाफ चलाया अभियान, 357 गिरफ्तार

नवंबर के मध्य से अबतक जीएसटी आसूचना और केंद्रीय जीएसटी अधिकारियों ने 3,500 मामले दायर किए हैं और 10,400 जाली जीएसटीआईएल इकाइयों का पता लगाया है।

सूत्रों ने बताया कि अभी तक जिन 357 लोगों को गिरफ्तार किया गया है उनमें से कम से कम चार के खिलाफ विदेशी विनिमय संरक्षण और तस्करी गतिविधियां रोधक अधिनियम (सीओएफईपीओएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारियों ने इन लोगों से करीब 1,125 करोड़ रुपये भी जब्त किए हैं।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment