AUS vs SA , WTC Final 2025: WTC फाइनल में आस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर जीती विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

Last Updated 15 Jun 2025 09:17:26 AM IST

दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को फाइनल के चौथे दिन जीत के लिए जरूरी 69 रन बनाकर गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीत ली।


WTC फाइनल में आस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर जीती विश्व टेस्ट चैंपियनशिप

दक्षिण अफ्रीका ने 27 वर्षो में अपना पहला बड़ा क्रिकेट खिताब जीता जिसके बाद लॉर्डस मैदान पर टीम के खिलाड़ी और प्रशंसकों ने जम कर जश्न मनाया। दक्षिण अफ्रीका ने अपना पिछला आईसीसी खिताब 1998 में चैंपियंस ट्रॉफी के रूप में जीता था।

दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 213 रन से की थी। टीम ने पांच विकेट पर 282 रन बनाकर लक्ष्य हासिल किया। यह लॉर्डस के 141 साल के इतिहास में लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए दूसरी सबसे बड़ी जीत है।

ऑस्ट्रेलिया ने मैच के चौथे दिन भी पूरा जोर लगाना जारी रखा और कप्तान पैट क¨मस की अगुवाई में उसके गेंदबाजों ने शुरुआती घंटे में दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा ली।

दिन के तीसरे ओवर में जब क¨मस की गेंद पर कप्तान तेम्बा बावुमा (66) विकेट के पीछे एलेक्स कैरी के द्वारा लपके गये तब लगा कि टीम पिछली कई बार की तरह एक बार फिर जीत के करीब पहुंच कर फिसल ना जाये। 

दिन की शुरुआत 102 रन से करने वाले शतकवीर एडेन मारक्रम (136) की अगुआई में टीम ने हालांकि धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए किसी अनहोनी को टालते हुए ‘चोकर्स’ के तमगे को पीछे छोड़ दिया।

दक्षिण अफ्रीका की संयमित बल्लेबाजी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने दो घंटे से अधिक के सत्र में सिर्फ तीन चौके लगाये और सुबह माकूल परिस्थितियों में ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी गेंदबाजों को सिर्फ तीन विकेट झटकने के मौके दिये। 

ऑस्ट्रेलिया ने विकेट चटकाने के लिए पूरा प्रयास किया। टीम की बेताबी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उसने शुरुआती 90 मिनट के खेल में अपने तीनों डीआरएस गंवा दिये। जोश हेजलवुड की गेंद पर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ मारक्रम जब आउट हुए तब तक मैच ऑस्ट्रेलिया के हाथों से निकल चुका था।

उन्होंने छह घंटे और 23 मिनट की मैराथन पारी में 207 गेंद का सामना कर 14 चौके जड़े।  काइल वेरेने (नाबाद चार) ने मारक्रम के पवेलियन लौटने के लगभग 15 मिनट के बाद विजयी रन जड़ कर दक्षिण अफ्रीका के खेमे को जश्न में डूबने का मौका दे दिया। मार्करम और कप्तान बावुमा ने इससे पहले शुक्रवार को मैच के तीसरे दिन 143 रनों की अटूट साझेदारी कर जीत की नींव रखी थी।

यह जोड़ी हालांकि शनिवार को ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रह सकी।  बावुमा बीते दिन के स्कोर में एक रन जोड़कर दूसरी पारी में क¨मस का पहला शिकार बने।

ट्रिस्टन स्टब्स ने अपनी ख्याति के उलट अति रक्षात्मक रवैया अपनाया और 43 गेंद में आठ रन बनाकर मिशेल स्टार्क (66 रन पर तीन विकेट) की गेंद पर बोल्ड हुए। इस समय टीम को 41 रनों की जरूरत थी।

स्कोर बोर्ड (मैन ऑफ द मैच : मार्करम)

आस्ट्रेलिया (पहली पारी) :     212
दक्षिण अफ्रीका (पहली पारी) :     138
आस्ट्रेलिया (दूसरी पारी) :     207    
दक्षिण अफ्रीका (दूसरी पारी) : 

ऐडन मार्करम का हेड बो हेजलवु    136
रयान रिकेलटन का कैरी बो स्टार्क    06
वियान मुलडर का लाबुशेन बो स्टार्क    27
तेम्बा बावुमा का कैरी बो कमिंस    66
ट्रिस्टन स्टब्स बो स्टार्क    08
डेविड बेडिंघम नाबाद    21
काइल वेरेयन नाबाद    04
अतिरिक्त :     14
कुल (83.4 ओवर में पांच विकेट पर)               282
विकेट पतन : 1/9, 2/70, 3/217, 4/241, 5/276
गेंदबाजी : मिचेल स्टार्क 14.4-1-66-3, जोश हेजलवुड 19-2-58-1, पैट कमिंस 17-0-59-1, नाथन लियोन 26-4-66-0, बीयू वेबस्टर 5-0-13-0, ट्रेविस हेड 2-0-8-0

एपी
लंदन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment