ICC World Cup 2023 : वनडे में सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने शुभमन गिल
Last Updated 23 Oct 2023 06:36:49 AM IST
भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल रविवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व कप मैच के दौरान वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से दो हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए।
![]() भारतीय सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल |
गिल ने 38 पारियों में यह मुकाम हासिल किया और दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला का रिकॉर्ड तोड़ दिया जिन्होंने 40 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।
चौबीस साल के गिल को आज यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 14 रन की जरूरत थी। उन्होंने यह उपलब्धि भारतीय पारी के सातवें ओवर में हासिल की जब उन्होंने ट्रेंट बोल्ट पर चौका लगाया।
हालांकि गिल 14वें ओवर में 31 गेंदों में 26 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने लॉकी फग्यरुसन की गेंद पर कैच थमाया।
| Tweet![]() |