ICC World Cup 2023 : दक्षिण अफ्रीका की इंग्लैंड पर जोरदार जीत, हेनरिच क्लासेन ने जड़ा आतिशी शतक
ICC World Cup 2023 : दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी विश्व कप मैच में शनिवार को यहां इंग्लैंड को 229 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी। दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट पर 399 रन बनाने के बाद इंग्लैंड की पारी को 22 ओवर में 170 रन पर समेट दिया।
![]() मुंबई : शतक जड़ने के बाद खुशी जताते हेनरिच क्लासेन। |
इंग्लैंड के रीस टॉपली ने बल्लेबाजी नहीं की। इंग्लैंड का शीषर्क्रम पूरी तरह फ्लाप रहा। सिर्फ निचले क्रम में मार्क वुड ने नाबाद 43 रन और गस एटकिंसन ने 35 रन ही उल्लेखनीय योगदान कर सके। दक्षिण अफ्रीका के लिए गेराल्ड कोएट्जी ने तीन विकेट चटकाये।
इससे पहले हेनरिच क्लासेन की आतिशी शतकीय पारी और माकरे यानसेन के साथ छठे विकेट के लिए 77 गेंद में 151 रन की साझेदारी से दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ सात विकेट पर 399 रन का स्कोर खड़ा किया। यह विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका का सर्वोच्च स्कोर है।
क्लासेन ने अपनी चौथी शतकीय पारी के दौरान चार छक्के और 12 चौके जड़े। उन्होंने 67 गेंद में 109 रन बनाये। यानसेन ने 42 गेंद की नाबाद पारी में तीन चौके और छह छक्के की मदद से 75 रन बनाये।
यह उनके करियर का पहला अर्धशतक है। रीजा हेंड्रिक्स (75 गेंद में 85 रन) और रासी वेन डर डुसेन (61 गेंद में 60 रन) ने दूसरे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी कर बड़े स्कोर की नींव रखी। क्लासेन कोउमस भरी गर्मी में अपनी पारी के दौरान नियमित रूप से तरल पदार्थ के सेवन करते देखा गया।दूसरी ओर इंग्लैंड के कुछ गेंदबाजों को मैदान से बाहर जाना पड़ा।
क्लासेन ने मार्क वुड के खिलाफ छक्का और चौका लगाकर पारी के 47वें ओवर में 61 गेंद में इस साल का अपना तीसरा शतक पूरा किया। क्लासेन और यानसेन ने छठे विकेट के लिए सिर्फ 77 गेंदों पर 151 रन जोड़े। नियमित कप्तान तेम्बा बावुमा के बीमार पड़ने और ¨क्वटन डिकॉक के जल्दी आउट होने के कारण दक्षिण अफ्रीका को दमदार बल्लेबाजी की जरूरत थी। इस काम को क्लासेन और यानसेन की जोड़ी ने बाखूबी करके दिखाया।
स्कोर बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका :
¨क्वटन डिकॉक का. बटलर बो. टॉपली 04
रीजा हेंड्रक्स बो. रशीद 85
रासी वान डेर डुसेन का. बेयरस्टो बो. रशीद 60
एडेन मार्कराम का. बेयरस्टो बो. टॉपली 42
हेनरिच क्लासेन बो. एटिकिंसन 109
डेविड मिलर का. स्टोक्स बो. टॉपली 05
माकरे यानसेन नाबाद 75
गेराल्ड कोएट्जी का.लि¨वगस्टोन बो. एटकिंसन 03
केसव महाराज नाबाद 01
अतिरिक्त: 15
कुल : (50 ओवर में सात विकेट पर) 399
विकेट पतन: 1-4, 2-125, 3-164, 4-233, 5-243, 6-394, 7-398
गेंदबाजी- टॉपली 8.5-0-88-3, विली 9-1-61-0, रूट 6.1-0-48-0, एटकिंसन 9-0-60-2, वुड 7-0-76-0, रशीद 10-0-61-2
इंग्लैंड :
जॉनी बेयरस्टो का. डुसेन बो. एनगिडी 10
डाविड मलान का. डिकॉक बो. यानसेन 06
जो रूट का. मिलर बो. यानसेन 02
बेन स्टोक्स का. एवं बो. रबाडा 05
हैरी ब्रुक्स पगबाधा कोएट्जी 17
जोस बटलर का. डिकॉक बो. कोएट्जी 15
डेविड विली का. रबाडा बो. एनगिडी 12
आदिल रशीद का. हेंड्रिक्स बो. कोएट्जी 10
गस एटकिंसन बो. महाराज 35
मार्क वुड नाबाद 43
रीस टॉपली एब्सेंट हर्ट 00
अतिरिक्त: 15
कुल : 170
विकेट पतन: 1-18 , 2-23, 3-24, 4-38, 5-67, 6-68, 7-84, 8-100, 9-170
गेंदबाजी- एनगिडी 5-0-26-2, यानसेन 5-0-35-2, रबाडा 6-1-38-1, कोएट्जी 4-0-35-3, महाराज 2-0-27-1
| Tweet![]() |