भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत आज,अब तक अजेय रहने वालीं दोनों में से एक टीम का रुकेगा विजयी रथ

Last Updated 22 Oct 2023 08:32:10 AM IST

वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम और न्यूजीलैंड की रविवार को भिड़ंत होने वाली है। दोनों टीमें पूरे जोश में हैं। क्योंकि दोनों टीमों को अब तक इस वर्ल्ड कप में हार का सामना नहीं करना पड़ा है।


India vs New Zealand

लेकिन आज किसी न किसी को हार का सामना करना ही पड़ेगा। आज एक का विजयी रथ रूक जाएगा। वर्ल्ड कप की बात करें तो न्यूजीलैंड का पलड़ा भारत पर भारी रहा है। लेकिन घर में तो टीम इंडिया ही बॉस है। न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले वर्ल्ड कप 2023 के मुकाबले में लगातार पांचवीं जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाने का दावा मजबूत करने के प्रयास में जुटे भारत का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ मैदान पर प्रदर्शन मिला-जुला रहा है।

इस खूबसूरत स्टेडियम में भारत ने अब तक चार वनडे खेले हैं जिसमें से दो में उसने जीत दर्ज की जबकि दो में उसे हार का सामना करना पड़ा। भारत ने इस मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ एकमात्र मैच अक्टूबर 2016 में छह विकेट से जीता था जिससे विश्व कप मुकाबले से पहले मेजबान टीम का मनोबल बढ़ेगा।भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मुकाबला 1975 में खेला गया था। तब से दोनों टीमों के बीच अभी तक 116 मैच हो चुके हैं। इसमें भारत को 58 जीत मिली है जबकि न्यूजीलैंड ने 50 मैचों को अपने नाम किया है।

दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला टाई रहा जबकि 7 के नतीजे नहीं निकले। हालांकि भारतीय सरजमीं की बात करें तो न्यूजीलैंड टीम कहीं नहीं टिकती। भारत में हुए 38 मुकाबलों में न्यूजीलैंड को 29 हार मिली है। कीवी टीम सिर्फ 8 मैच ही जीत सकी है।

विश्व कप में भारत vs न्यूजीलैंड के बीच कुल 9 मैच खेले गए हैं। जो इस प्रकार हैं।

भारत जीता - 3
न्यूजीलैंड जीता - 5
कोई परिणाम नहीं - 1

वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के मैच का नतीजा
1975 - न्यूजीलैंड 4 विकेट से जीता (मैनचेस्टर)
1979 - न्यूजीलैंड 8 विकेट से जीता (लीड्स)
1987 - भारत 16 रन से जीता (बेंगलुरु)
1987 - भारत 9 विकेट से जीता (नागपुर)
1992 - न्यूजीलैंड 4 विकेट से जीता (डुनेडिन)
1999 - न्यूजीलैंड 5 विकेट से जीता (नॉटिंघम)
2003 - भारत 7 विकेट से जीता (सेंचुरियन)
2019 - रद्द (नॉटिंघम)

2019 - न्यूजीलैंड 18 रन से जीता

 

शंकर जी विश्वकर्मा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment