ICC World Cup 2023 : संघर्षपूर्ण मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर श्रीलंका ने खोला खाता
सदीरा समरविक्रमा की साहसिक पारी के दम पर श्रीलंका ने नीदरलैंड पर पांच विकेट से जीत दर्ज करके आईसीसी वनडे विश्व कप में अपना खाता खोला।
![]() लखनऊ : बल्लेबाजी के दौरान आक्रामक शॉट लगाते श्रीलंका के सदीरा समरविक्रमा। फोटो : स्वपन पाल/एसएनबी |
पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका को पीट करके बड़ा उलटफेर करने वाले नीदरलैंड ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम पर श्रीलंका के सामने 263 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा और इसके बाद उसके शीर्ष क्रम को झकझोर दिया। इसके बाद सदीरा समरविक्रमा ने 107 गेंद पर सात चौकों की मदद से नाबाद 91 रन की पारी खेलकर श्रीलंका को 48.2 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचाया।
श्रीलंका के शीर्ष क्रम में पाथुम निसांका (52 गेंद पर 54 रन) ने उपयोगी योगदान दिया। समरविक्रमा ने उनके साथ तीसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी करने के बाद चरित असलंका (66 गेंद पर 44 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए 77 रन जोड़कर जीत के लिए मंच तैयार किया। समरविक्रमा ने इसके बाद धनंजय डिसिल्वा (37 गेंद पर 30 रन) के साथ पांचवें विकेट के लिए 76 रन की साझेदारी की जिससे श्रीलंका पांच विकेट पर 263 रन बनाकर इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल की।
इससे पहले साइब्रैंड एंगलब्रेख्त ने 82 गेंद पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 70 रन बनाए जबकि लोगन वान बीक ने 75 गेंद पर 59 रन की पारी खेली। इन दोनों ने सातवें विकेट के लिए 130 रन की साझेदारी की जो विश्व कप में नया रिकॉर्ड है। इससे नीदरलैंड ने खराब शुरुआत से उबरकर 49.4 ओवर में 262 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।
श्रीलंका की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही और उसने पहले 10 ओवर में ही अनुभवी कुसाल परेरा (05) और कप्तान कुसाल मेंडिस (11) के विकेट गंवा दिए। इन दोनों को ऑफ स्पिनर आर्यन दत्त (44 रन देकर तीन विकेट) ने आउट किया। निसांका ने बास डि लीडे पर लगातार तीन चौके जमाए जिनमें से दूसरे चौके से उन्होंने अर्धशतक पूरा किया, लेकिन पहले डिं्रक्स के तुरंत बाद तेज गेंदबाज पॉल वान मीकरेन ने उन्हें विकेट के पीछे कैच आउट करा दिया। निसांका ने अपनी पारी में नौ चौके लगाए। समरविक्रमा और असलंका ने यहीं से बखूबी जिम्मेदारी संभाली और किसी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखाई। दुशान हेमंता ने विजयी चौका लगाया।
नीदरलैंड पर एक समय कम स्कोर पर आउट होने का खतरा मंडरा रहा था लेकिन एंगलब्रेख्त और वान बीक ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलकर अपने वनडे करियर में पहली बार अर्धशतक जमाए और सातवें विकेट के लिए विकप में रिकॉर्ड साझेदारी निभाई। उन्होंने भारत के महेंद्र सिंह धोनी और र¨वद्र जडेजा का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में 116 रन जोड़े थे। दक्षिण अफ्रीका में पले बढ़े 35 वर्षीय एंगलब्रेख्त और वान बीक ने 22वें ओवर में ऐसे समय में जिम्मेदारी संभाली जब नीदरलैंड कासुन रजिता और दिलशान मदुशंका से मिले झटकों के कारण 6 विकेट पर 91 रन के स्कोर पर संघर्ष कर रहा था। मदुशंका और कसुन रजिता ने चार चार विकेट झटके वहीं महीश तीक्ष्णा को एक सफलता मिली।
स्कोर बोर्ड
नीदरलैंड -
विक्रमजीत सिंह पगबाधा रजिता 04
मैक्स ओडोड बो. रजिता 16
कोलिन एकरमैन का. मेंडिस बो. रजिता 29
बास डी लीडे का. परेरा बो. मदुशंका 06्र
तेजा निदामानुरु पगबाधा मदुशंका 09
स्कॉट एडवर्डस बो. तीक्षणा 16
साइब्रैंड एंगलब्रेख्त बो. मदुशंका 70
लोगान वान बीक का. असलंका बो. रजिता 59
रोलोफ वान डेर मर्व का. मेंडिस बो. मदुशंका 07
आर्यन दत्त नाबाद 09
पॉल वैन मीकेरेन रन आउट (मेंडिस/ मदुशंका) 04
अतिरिक्त : 33
कुल : (49.4 ओवर में सभी आउट) 262
गेंदबाजी- मदुशंका 9.4-1-49-4, रजिता 9-0-50-4, करुणारत्ने 9-1-58-0, तीक्षणा 10-0-44-1, हेमंता 8-0-42-0, डिसिल्वा 4-0-13-0
श्रीलंका -
पथुम निसंका का. एडर्वडस बो. मीकेरेन 54
कुसल परेरा का. डी लीडे बो. दत्त 05
कुसल मेंडिस का. मीकेरेन बो. दत्त 11
सदीरा समरविक्रमा नाबाद 91
चरिथ असलंका बो दत्त 44
धनंजय डिसिल्वा बो. एकरमैन 30
दुशान हेमंता नाबाद 04
अतिरिक्त : 24
कुल (48.2 ओवर में पांच विकेट पर) 263
विकेट पतन: 1-18, 2-52, 3-104, 4-181, 5-257
गेंदबाजी-आर्यन दत्त 10-0-44-3, वैन बीक 10-0-57-0, मीकेरेन 8-1-39-1, डी लीडे 3-0-29-0, वान डेर 9-0-42-0, एकरमैन 8.2-0-39-1
| Tweet![]() |