टी-20 : टीम इंडिया ने जीता मैच व सीरीज

Last Updated 12 Dec 2019 05:07:04 AM IST

केएल राहुल, रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली के आक्रामक अर्धशतकों की मदद से भारत ने वेस्ट इंडीज को तीसरे और निर्णायक टी-20 मैच में 67 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली।


मुंबई : टीम इंडिया ने जीता मैच व सीरीज जीतने के बाद ट्राफी के साथ।

भारत ने पहले बल्लेबाजी के लिए भेजे जाने पर तीन विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में वेस्ट इंडीज टीम आठ विकेट पर 173 रन ही बना सकी। वेस्ट इंडीज के लिए कप्तान कीरोन पोलार्ड और शिमरोन हेटमायेर को छोड़कर कोई बल्लेबाज नहीं चल सका। पोलार्ड ने अकेले लड़ने की कोशिश करते हुए 39 गेंद में पांच चौकों और छह छक्कों की मदद से 68 रन बनाए। वहीं हेटमायेर ने 24 गेंद में 48 रन की आक्रामक पारी खेली।
इससे पहले टास जीतकर पहले गेंदबाजी का वेस्ट इंडीज का फैसला गलत साबित हुआ। भारत ने टी-20 क्रिकेट में अपना तीसरा सर्वोच्च स्कोर बना डाला। भारत ने इस प्रारूप में श्रीलंका के खिलाफ इंदौर में 2017 में पांच विकेट पर 260 रन बनाए थे जो उसका सर्वोच्च स्कोर था। वहीं लाडेरहिल में 2016 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ चार विकेट पर 244 रन बनाए थे। वानखेड़े स्टेडियम पर यह किसी टीम का टी-20 क्रिकेट में सर्वोच्च स्कोर है।

राहुल ने 56 गेंद में नौ चौकों और चार छक्कों की मदद से 91 रन बनाए जबकि रोहित ने 34 गेंद में 71 रन बनाए जिसमें छह चौके और पांच छक्के शामिल थे। दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 11.4 ओवर में 135 रन जोड़े। भारत ने पहले छह ओवर में ही 72 रन बना डाले। रोहित ने अपना अर्धशतक 23 गेंद में और राहुल ने 29 गेंद में पूरा किया। बाद में कोहली और राहुल ने 45 गेंद में 95 रन की साझेदारी की। कोहली ने 29 गेंद में नाबाद 70 रन बना डाले जिसमें चार चौके और सात छक्के शामिल थे। रोहित ने तेज गेंदबाज शेल्डन कोटरेल को कवर में चौका लगाकर अपने हाथ खोले। जेसन होल्डर के दूसरे ओवर में राहुल ने र्थडमैन में लगातार दो चौके लगाए।
इसके बाद रोहित ने कोटरेल को छक्का और चौका लगाया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह रोहित का 400वां छक्का था और इस आंकड़े को छूने वाले वह पहले भारतीय बने। बाएं हाथ के स्पिनर खारी पियरे का स्वागत रोहित ने छक्के के साथ किया। अगली गेंद पर एविन लुईस एक मुश्किल कैच नहीं लपक सके।

स्कोर बोर्ड
भारत -
रोहित शर्मा का. वाल्श बो. विलियम्स      71
केएल राहुल का. पूरन बो. कोटरेल     91
ऋषभ पंत का. होल्डर बो. पोलार्ड      00
विराट कोहली (नाबाद)    71
श्रेयस अय्यर (नाबाद)    00
अतिरिक्त -    08
कुल - (20 ओवर ठ्ठथ्त् तीन विकेट पर)    240
विकेटपतन - 1/135, 2/138, 3/233
गेंदबाजी - कोटरेल 4-0-40-1, होल्डर 4-0-54-0, पियरे 2-0-35-0, विलियम्स 4-0-37-1, वाल्श  4-0-38-0, पोलार्ड 2-0-33-1
वेस्ट इंडीज -
लैंडल सिमंस का. अय्यर बो. शमी      07
ब्रेंडन किंग का. राहुल बो. भुवनेश्वर    05
शिमरोन हेटमायेर का. राहुल बो. कुलदीप     41
निकोलस पूरन का. दुबे बो. चाहर      00
कीरोन पोलार्ड का. जडेजा बो. भुवनेश्वर    68
जैसन होल्डर का. पांडे बो. कुलदीप      08
हेडन वाल्श बो. मोहम्मद शमी     11
खारी पियरे का. जडेजा बो. चाहर      06
केसरिक विलियम्स (नाबाद)    13
शेल्डन कोटरेल (नाबाद)    04
अतिरिक्त -     10
कुल - (20 ओवर में आठ विकेट पर)    173
विकेटपतन - 1/12, 2/17, 3/17, 4/91, 5/103, 6/141, 7/152, 8/169
गेंदबाजी - चाहर 4-0-20-2, भुवनेश्वर 4-0-41-2, मोहम्मद शमी 4-0-25-2, शिवम दुबे 3-0-32-0, कुलदीप  4-0-45-2, सुंदर 1-0-5-0

भाषा
मुंबई


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment