एमएस धोनी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर केदार जाधव के साथ खेला गोल्फ

Last Updated 30 Aug 2019 04:40:22 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को अमेरिका में केदार जाधव के साथ गोल्फ खेली।


धोनी क्रिकेट छोड़ अमेरिका में खेल रहे हैं गोल्फ

जाधव ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो साझा की जिसमें धोनी को नए लुक में देखा जा सकता है।

जाधव ने फोटो के कैप्शन में लिखा, "राष्ट्रीय खेल दिवस की आप सभी को सुभकामनाएं। हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को याद कर रहे हैं।"



मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर ही भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है।

जाधव वेस्टइंडीज का दौरा कर रही भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं जबकि धोनी ने क्रिकेट से दो महीने का ब्रेक लिया है।

धोनी को हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अगले मीहने शुरू हो रहे टी-20 सीरीज के लिए भी टीम में नहीं चुना गया है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment