विश्व कप में हैट्रिक लगाने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने शमी

Last Updated 23 Jun 2019 12:10:10 AM IST

अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप के मैच में हैट्रिक लगाकर भारत को 11 रन से जीत दिलाने वाले मोहम्मद शमी क्रिकेट के महासमर में यह कारनामा करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के नौवें गेंदबाज बन गए।


अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप के मैच में हैट्रिक लगाने के बाद उत्साह में भरे मोहम्मद शमी।

शमी ने आखिरी ओवर की तीसरी गेंद पर मोहम्मद नबी (52), चौथी पर आफताब आलम (0) और पांचवीं पर मुजीब उर रहमान (0) को आउट किया।
शमी विश्व कप में हैट्रिक लगाने वाले दुनिया के नौवें और चेतन शर्मा के बाद भारत के दूसरे गेंदबाज बने। विश्व कप में हैट्रिक लगाने वाले गेंदबाजों की सूची इस प्रकार है।

     चेतन शर्मा (1987)
     सकलेन मुश्ताक (1999)
     चमिंडा वास (2003)
     ब्रेट ली (2003)
     लसिथ मलिंगा (2007)
     केमार रोच (2011)
     लसिथ मलिंगा (2011)
     स्टीव फिन (2015)
     जेपी डुमिनी (2015)
     मोहम्मद शमी (2019)

भाषा
साउथम्पटन


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment