शुक्रवार, 19 अप्रैल, 2019 का राशिफल

Last Updated 19 Apr 2019 06:05:35 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 19 अप्रैल, 2019 का राशिफल।


शुक्रवार, 19 अप्रैल, 2019 का राशिफल

मेष : कोई नया लक्ष्य अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेगा। ब्यर्थ की बातों में समय जाया करने के बजाय अपने कर्तव्यों हेतु केंद्रित हों। अच्छी आशाओं से मन प्रभावित होगा। पारिवारिक जरूरतों में व्यय संभव।       
बृषभ : प्रतिभाओं से परिपूर्ण होने के बावजूद भी निराश मन लाभ से वंचित करेगा। समाजिकता के निर्वहन में व्यस्त रहेंगे। परिवार में छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। नकारात्मक चिंताओं ता त्याग करें।
मिथुन : जीवन में संघर्ष से न डरें। निकट संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं प्रबल होंगी। किसी सुखद यात्रा की योजना बनेगी। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।          
कर्क : संवेदनशील स्वभाव से भावनात्मक कष्ट संभव। अत: खराब प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनायें। मन नयी कल्पनाओं से प्रभावित रहेगा। किसी पुराने व्यक्ति से मिलने की इच्छा प्रबल होगी।    

सिंह : आर्थिक पक्ष से सबल होंगे। कुछ नई प्रतिभाएं उजागर होंगी। महत्वपूर्ण वस्तु के खोने से चिंतित होंगे। सगे-संबधियों के बीच मधुरता कायम रखें। शिक्षा अथवा कलात्मक क्षेत्र में सफलता का योग है।       
कन्या : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के आसार हैं। समय अच्छा है किंतु इधर की बात करना छबि को कुप्रभावित करेगा। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की आपूर्ति में साधनाभाव से मन परेशान होगा।    
तुला : धार्मिक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रोजगार में व्यस्तता से मन खिन्न होगा। कुछ स्वास्थ्य संबंधी सतर्कता अपेक्षित है। थोड़ा धैर्य एवं संयम से कार्य लें। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करेग।  
वृश्चिक : अच्छी योजनाएं से सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति संभव। निराश छोड़ समस्याओं के विकल्प पर मन को केंद्रित करें।  
धनु : अच्छा समय शुरु हो गया है। अत: मन लगाकर परिश्रम करें। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता रहेगी। निकट संबंधों में भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। उत्साहपूर्ण सुखद समय का एहसास होगा।    
मकर : महत्वपूर्ण कार्यों की सकुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। नये लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। मजाकिया स्वभाव से आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे।       
कुंभ : किसी निकट संबंधी से लाभ के आसार बनेंगे। प्रियजनों से प्यार, उपहार व सम्मान मिलने का योग है। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। नए लक्ष्यों में क्रियाशीलता से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।    
मीन : आर्थिक पक्ष के प्रति मन में चिंता संभव। कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधिों का भरपूर लाभ मिलेगा। आय-व्यय में संतुलन बनायें। रोजगार में कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment