भारतीय वॉलीबॉल महासंघ का चुनाव आज

Last Updated 07 Jun 2025 10:40:47 AM IST

भारतीय वॉलीबॉल महासंघ (वीएफआई) दिल्ली उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद शनिवार को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपने बहुप्रतीक्षित चुनाव कराने जा रहा है।


भारतीय वॉलीबॉल महासंघ का चुनाव आज

इस चुनाव में बिहार के आनंद शंकर राजहंस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हैं। इस पद के लिए तीन दावेदार मैदान में हैं।

यह तदर्थ समिति की देख रेख जारी शासन के बाद निर्वाचित शासी निकाय को बहाल करने की दिशा में एक अहम कदम होगा। वीएफआई से संबद्ध 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 66 प्रतिनिधि नयी शासी निकाय का चुनाव करने के लिए मतदान करेंगे। 

कार्यकारी समिति की पांच पदों सहित 12 प्रमुख पदों के लिए 29 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

इस चुनाव जिन पदों के लिए मतदान होंगे उनमें अध्यक्ष (एक), उपाध्यक्ष (दो), महासचिव (एक), कोषाध्यक्ष (एक), संयुक्त सचिव (दो), और कार्यकारी समिति के सदस्य (पांच) शामिल है।

अध्यक्ष पद की दौड़ में आनंद शंकर राजहंस (बिहार), प्रेम सिंह बाजोर (नगालैंड) और वीरेंद्र कंवर (हिमाचल प्रदेश) आमने-सामने होंगे।

भाषा
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment