नार्वे शतरंज : अर्जुन एरिगैसी को हराकर दूसरे स्थान पर पहुंचे गुकेश
भारत के मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने कुछ विपरीत परिस्थितियों से गुजरने के बाद हमवतन अर्जुन एरिगैसी को पहली बार क्लासिकल बाजी में हराया जिससे वह नार्वे शतरंज टूर्नामेंट के सातवें दौर के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए।
![]() नार्वे शतरंज : अर्जुन एरिगैसी को हराकर दूसरे स्थान पर पहुंचे गुकेश |
गुकेश की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। गुकेश के अब 11.5 अंक हो गए हैं और उन्होंने नार्वे के मौजूदा चैंपियन कार्लसन को पीछे छोड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया है।
फैबियानो कारुआना 12.5 अंक लेकर शीर्ष पर हैं। उन्होंने चीन के वेई यी को हराया।
कार्लसन एक अन्य अमेरिकी ग्रैंडमास्टर और विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी हिकारू नाकामुरा के खिलाफ आर्मागेडन में जीत के बाद 11 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। नाकामुरा 8.5 अंकों के साथ चौथे स्थान पर हैं।
गुकेश से हार के बाद एरिगैसी 7.5 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर खिसक गए, जबकि वेई यी 6.5 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं।
महिला वर्ग में, यूक्रेन की अन्ना मुजीचुक ने आर्मागेडन टाई-ब्रेक में दो बार की विश्व रैपिड चैंपियन कोनेरू हम्पी को हराया, जबकि भारत की एक अन्य खिलाड़ी आर वैशाली चीन की लेईटिंगजी से हार गई।
| Tweet![]() |