आडवाणी ने जीता आठवीं बार एशियाई बिलियर्डस खिताब

Last Updated 20 Mar 2022 06:09:52 AM IST

शीर्ष भारतीय क्यू खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने शनिवार को यहां 19वीं एशियाई 100 यू पी बिलियर्डस चैम्पियनशिप 2022 के फाइनल में हमवतन ध्रुव सितवाला को छह फ्रेम से हराकर आठवां खिताब अपने नाम किया।


आडवाणी ने जीता आठवीं बार एशियाई बिलियर्डस खिताब

यह आडवाणी का 24वां अंतरराष्ट्रीय और आठवां एशियाई खिताब है। 

आडवाणी ने म्यांमा के पॉक सा की कड़ी चुनौती से पार पाते हुए 5-4 की जीत से फाइनल में जगह बनायी थी।

कई बार के विश्व चैम्पियन आडवाणी सेमीफाइनल मैच में 2-0 की बढ़त बनाने के बाद इसे 4-2 कर दिया।

हालांकि पॉक सा ने अगले दो फ्रेम जीतकर बराबरी हासिल की।

जिससे नतीजा निर्णायक फ्रेम से आना था।

आडवाणी ने अपनी शानदार लय जारी रखते हुए पॉक सा को 5-4 से पराजित किया।

भाषा
दोहा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment