सरबजोत सिंह और ईशा सिंह ने एयरगन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Last Updated 30 Mar 2019 03:01:28 PM IST

जूनियर पिस्टल निशानेबा सरबजोत सिंह और ईशा सिंह ने ताइपे के ताओयुआन में चल रही 12वीं एशिया एयरगन चैंपियनशिप में क्रमश: 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष और महिला जूनियर स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीत लिए।


फाइल फोटो

सरबजोत ने अर्जुन चीमा और विजयवीर सिद्धू के साथ जूनियर टीम स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता और प्रतियोगिता में भारत की पदक संख्या को आठ स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक पहुंचा दिया।

सरबजोत ने क्वालिफिकेशन में 579 के स्कोर के साथ टॉप किया और फाइनल में 237.8 का स्कोर कर कोरिया के किम वूजोंग (236.6) को दूसरे स्थान पर छोड़ दिया।

विजयवीर ने 217.5 के स्कोर के साथ कांस्य जीता। फाइनल में तीसरे भारतीय अर्जुन चीमा को चौथा स्थान मिला। भारतीय तिकड़ी का संयुक्त स्कोर 1718 रहा और वे ताइपे (1699)के स्कोर से काफी आगे रहे।

ईशा ने भी क्वालीफाइंग में 576 के स्कोर के साथ टॉप किया और 240.1 के स्कोर के साथ स्वर्ण जीता। कोरिया को रजत मिला। हषर्दा निथावे और देवांशी धामा को क्रमश: पांचवां और आठवां स्थान मिला। भारतीय महिला तिकड़ी ने कोरिया से पीछे रहते हुए रजत जीता।

वार्ता
नयी दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment