उत्तराखंड में भी ‘सम्राट पृथ्वीराज’ फिल्म टैक्स फ्री
Last Updated 03 Jun 2022 03:09:39 AM IST
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रदेश में ‘सम्राट पृथ्वीराज’ फिल्म टैक्स फ्री होगी।
![]() उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी |
सोशल मीडिया पर इस आशय की जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, ‘देशप्रेम, साहस एवं पराक्रम से परिपूर्ण सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी के जीवन पर आधारित इस फिल्म को अवश्य देखें।’
अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर अभिनीत यह ऐतिहासिक फिल्म सिनेमाघरों में शुक्रवार को रिलीज हो रही है।
| Tweet![]() |