UP Election: गठबंधन प्रत्याशी ओमप्रकाश राजभर ने किया नामांकन

Last Updated 11 Feb 2022 02:38:49 PM IST

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी गठबंधन के प्रत्याशी ओमप्रकाश राजभर ने गाजीपुर के जहूराबाद विधानसभा सीट से शुक्रवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।


इस दौरान दो समर्थक सुरेंद्र राजभर और जयनाथ राजभर बतौर प्रस्तावक मौजूद रहे। सुभासपा प्रमुख का उत्साहवर्धन करने के लिए पार्टी के काफी समर्थक भी उनके साथ मौजूद रहे। हालांकि, सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बीच नियमानुसार सुभासपा प्रमुख अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन के लिए नामांकन कक्ष में गए और अपना नामांकन चुनाव अधिकारी को सौंपा। वहीं पूर्व में सुभासपा प्रमुख के वाराणसी के शिवपुर से भाजपा प्रत्याशी अनिल राजभर के सामने उतरने की चर्चा थी। लेकिन, बाद में सुभासपा की ओर से अरविंद राजभर को सुभासपा की ओर से टिकट दिया गया है।

ओम प्रकाश राजभर ने 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन करके लड़ रहे हैं। बीते साल वह असदुद्दीन ओवैसी के साथ चुनाव प्रचार शुरू करने के बाद सुभासपा प्रमुख ने साल के अंत तक सपा के साथ यूपी चुनाव में सीटें साझा करने के लिए समझौता किया था। इसके बाद सीटों पर समझौता होने के बाद सपा- सुभासपा की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा की गई। इसी कड़ी में स्वयं सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने अपनी पुरानी परंपरागत सीट गाजीपुर की जहूराबाद से चुनावी मैदान में हैं। 2017 के चुनाव में वह भाजपा के साथ चुनावी मैदान में थे।

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की ओर से इस बार मऊ सदर से मुख्तार अंसारी को टिकट देने का प्रकरण इन दिनों खूब चर्चा में है। मुख्तार इस बार मऊ सदर से सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की संभावना है। इस बाबत बांदा जेल से सभी आवश्यक दस्तावेज मुख्तार अंसारी द्वारा भरा जाना है। वहीं पूर्व में ही सुभासपा प्रमुख द्वारा मुख्तार को समर्थन की बात कहने के बाद से ही सुभासपा चर्चा में है।
 

आईएएनएस
गाजीपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment