आज ही के दिन हुआ था शाहजहां की पत्नी मुमताज महल का निधन, जानें कैसे पड़ा ताजमहल का नाम
Last Updated 07 Jun 2025 11:27:23 AM IST
इतिहास से अच्छा शिक्षक कोई दूसरा हो नहीं सकता। इतिहास न सिर्फ अपने में घटनाओं को समेटे होता है बल्कि इन घटनाओं से आप बहुत कुछ सीख भी सकते हैं।
![]() आज ही के दिन हुआ था शाहजहां की पत्नी मुमताज महल का निधन |
सात जून का दुनिया के सात अजूबों में शुमार संगमरमरी इमारत ताजमहल से गहरा रिश्ता है।
दरअसल शाहजहां की पत्नी मुमताज महल का निधन सात जून को हुआ था।
बुरहानपुर में अपनी 14वीं संतान को जन्म देते समय मुमताज महल ने अंतिम सांस ली।
शाहजहां ने उनकी याद में आगरा में यमुना के किनारे सफेद संगमरमर का मोहब्बत का अजीम मुजसम्मा तामीर करवाया, जिसे मुमताज के नाम पर ताजमहल का नाम दिया गया।
| Tweet![]() |