Mukhtar Ansari Funeral: गाजीपुर के कालीबाग कब्रिस्तान में आज सुपुर्द-ए-खाक होगा मुख्तार अंसारी

Last Updated 30 Mar 2024 07:03:46 AM IST

मुख्तार अंसारी को आज सुबह 10 बजे यूसूफपुर मोहम्मदाबाद (गाज़ीपुर) के कालीबाग कब्रिस्तान में दफनाया जायेगा।


Mukhtar Ansari Funeral

माफिया मुख्तार अंसारी आज सुपुर्द-ए-ख़ाक हो जाएगा। इसके लिए सारी तैयारियां हो गई हैं। पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर लिये हैं।

समाजवादी पार्टी विधायक मोहम्मद सुहैब अंसारी ने बताया कि उनके चचा मुख्तार अंसारी को शनिवार सुबह 10 बजे यूसूफपुर मोहम्मदाबाद (गाज़ीपुर) के कालीबाग कब्रिस्तान में दफनाया जायेगा।

मुख्तार अंसारी की कब्र उनके पिता सुभान उल्लाह अंसारी के बगल में खोदी गई है। मुख्तार अंसारी का शव परिवारवालों की मौजूदगी में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
 

समय डिजिटल लाइव
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment