UP News : योगी-2 मंत्रिमंडल का विस्तार आज!

Last Updated 05 Mar 2024 06:42:25 AM IST

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के नेतृत्व वाली सरकार योगी-2 का पहला मंत्रिमंडल विस्तार मंगलवार को हो सकता है। राजभवन में इसके लिए शाम पांच बजे का समय रखा गया है।


उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मंगलवार को ही आगरा में विविद्यालय के दीक्षांत समारोह से लौटने के बाद मंत्रियों को शपथ दिला सकती हैं।

कैबिनेट विस्तार में सहयोगी दलों से दो और भाजपा से तीन विधायक मंत्रिमण्डल में शामिल किये जा सकते हैं। इनमें सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, राष्ट्रीय लोकदल से राजपाल बालियान, भाजपा से दारा सिंह चौहान के साथ दो नये चेहरों को योगी सरकार का हिस्सा बनाया जा सकता है।

सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों सीएम आवास पर हुई भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में कैबिनेट विस्तार को लेकर प्रदेश नेतृत्व ने मंथन किया और लोकसभा सभा प्रभारी बैजयंत पांडा को बाद में दिल्ली भी बुलाया गया। कैबिनेट विस्तार को लेकर शीर्ष नेतृत्व पहले ही मंजूरी दे चुका है।

लोकसभा चुनाव की अधिसूचना अब किसी भी दिन जारी हो सकती है और चुनाव आचार संहिता लगे, इसके पहले ही कैबिनेट विस्तार करके 2024 के राजनीतिक समीकरणों को साधा जा सके। वैसे पिछले दिनों से कैबिनेट विस्तार को लेकर कवायद चल रही थी, लेकिन आरएलडी को लेकर तकनीकी पेंच फंसा था। अब वह सुलझ चुका है।

रालोद भी एनडीए घटक का हिस्सा बन चुका है। भाजपा सूत्रों का कहना है कि ब्राह्मण वोटों को साधने के लिए लखनऊ मंडल से एक विधायक की लाटरी लग सकती है।

योगी सरकार का हिस्सा बनने वाले संभावित नये मंत्रियों को राजधानी में ही रहने को कहा गया है। राज्यपाल मंगलवार को आगरा में बाबा साहेब अम्बेडकर विविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी, उनके राजभवन तीन बजे के बाद लौटने का संभावना है।

समयलाइव डेस्क
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment