डिग्री बांटने की फैक्टरी न बनें संस्थान : योगी

Last Updated 25 Dec 2023 06:36:30 AM IST

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि विश्वविद्यालय व महाविद्यालय डिग्री देने की फैक्टरी न बनें। संस्थान औद्योगिक क्षेत्रों से भी जुड़ें, ताकि प्रदेश व देश में औद्योगिक विकास हो।


उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

डिग्री लेने के बाद छात्र समाज के साथ राष्ट्र के प्रति भी दायित्व समझें। अनंत संभावनाएं आपका इंतजार कर रही हैं। युवा पीढ़ी को दुनिया के कल्याण की दिशा तय करनी है।

मुख्यमंत्री रविवार को गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति भी हैं।

दीक्षांत समारोह में कुल 7914 छात्र छात्राओं को डिग्री दी गयीं। समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन गौतमबुद्ध के नाम पर इस यूनिवर्सिटी का नाम रखा गया है उनमें कई विशेषताएं थीं।

गौतमबुद्ध ने कहा था कि समस्या को स्वीकार करो। हर समस्या का समाधान है। समाधान तलाशना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर क्षेत्र में समस्या है। समस्या को देख लोग मुंह मोड़ लेते हैं।

उससे भागने का प्रयास करते हैं। यदि समस्या का सामना करते हुए आगे बढ़ोगे तो मंजिल जरूर मिलेगी। बुद्ध ज्ञान और विवेक के साथ धर्म के मार्ग पर चलने और ज्ञान प्राप्त करने का संदेश देते हैं।

समयलाइव डेस्क
ग्रेटर नोएडा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment