शासकीय पत्र वायरल होने पर नोएडा प्राधिकरण ने की आपूर्ति कर्मी की सेवा समाप्त

Last Updated 25 Nov 2023 07:14:46 AM IST

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने बड़ा एक्शन लेते हुए एक आपूर्ति कर्मी की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।


Noida Authority

आपूर्ति कर्मी मुकुल तिवारी पर आरोप है, उन्होंने शासकीय पत्र सोशल मीडिया में लीक किया। जिसे अधिकतर समाचार पत्र और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित किया गया। गोपनीय पत्र 20 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हुआ था। उपरोक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उक्त शासकीय पत्र किन परिस्थितियों में किस स्तर से सोशल मीडिया पर लीक हुआ, के संबंध में मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा तीन दिन के अंदर आख्या प्रस्तुत करने के लिए कहा था।

विशेष कार्याधिकारी देवेंद्र प्रताप और उप महाप्रबनधक (सिविल) ने मामले की जांच की। इसके बाद रिपोर्ट सौंपी गई। आख्या के आधार पर प्रथम दृष्ट्या यह पाया गया कि उप महाप्रबंधक, सिविल कार्यालय में तैनात आपूर्ति कर्मी मुकुल तिवारी द्वारा उक्त शासकीय पत्र सोशल मीडिया पर लीक किया गया। सीईओ ने स्पष्ट कहा कि पत्र को वायरल करके कार्यालय की गोपनीयता को भंग किया गया। ये अत्यन्त आपत्तिजनक है। आपूर्तिकर्ता कर्मी की तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्त की जाती है।

आईएएनएस
नोएडा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment