उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बस पलटी, 40 यात्री घायल
Last Updated 12 Dec 2022 05:49:00 PM IST
उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के कर्नलगंज इलाके में सोमवार को एक डबल डेकर बस पलट गई। इस हादसे में करीब 40 यात्री घायल हुए हैं।
![]() उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में बस पलटी, 40 यात्री घायल |
जिसके बाद घायलों उपचार के लिए अस्पताल लेकर जाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह हादसा भंभुआ रेलवे क्रॉसिंग के पास उस समय हुआ जब दिल्ली से गोंडा जा रही एक बस खड़े ट्रैक्टर से टकराकर पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब 40 यात्री घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आठ यात्रियों की हालत गंभीर है।
| Tweet![]() |