पूर्व सांसद रिजवान जहीर समेत छह लोग गिरफ्तार
Last Updated 11 Jan 2022 02:56:21 AM IST
बलरामपुर जिले के तुलसीपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता और नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष फिरोज खां की हत्या के आरोप में पूर्व सांसद रिजवान जहीर और उनकी बेटी एवं दामाद समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
![]() पूर्व सांसद रिजवान जहीर समेत छह लोग गिरफ्तार |
पुलिस अधीक्षक हेमन्त कुटियाल ने सोमवार को बताया कि तुलसीपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष फिरोज खां ‘पप्पू’ की गत चार जनवरी की रात गला रेत कर हत्या कर दी गयी थी।
इस मामले में बलरामपुर के पूर्व सांसद रिजवान जहीर, उनकी बेटी जेबा और दामाद रमीज समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
| Tweet![]() |