भ्रष्टाचार के दोषी बुलंदशहर के जिला कमांडेंट होमगार्ड बर्खास्त

Last Updated 20 Oct 2020 02:58:07 AM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आर्थिक भ्रष्टाचार के दोषी बुलंदशहर के तत्कालीन जिला कमांडेंट होमगार्ड मुकेश कुमार को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया है।




उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

मुकेश पर होमगार्ड स्वयंसेवकों की डय़ूटी लगाने में भ्रष्टाचार का आरोप लगने के बाद शासन ने उनको निलंबित कर दिया था। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर अब उनकी सेवाएं समाप्त करने का फैसला लिया गया है। बीते नवंबर माह में मुकेश कुमार को लेकर सोशल मीडिया पर तीन वीडियो वायरल हुए थे।

इन वायरल वीडियो में मुकेश होमगार्ड स्वयंसेवकों की विभिन्न प्रकार की ड्यूटी हेतु रित लेकर अपने जेब मे रखते हुये दिख रहे थे। वीडियो क्लिप में हो रही वार्ता में यह साफ था कि यह रकम जिला कमांडेंट द्वारा होमगार्ड को ड्यूटी के लिए ली जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए शासन ने तत्काल इसकी जांच कराई।

सहारा न्यूज ब्यूरो
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment