यूपी: रेप के बाद किशोरी की हत्या, 10 दिन में दूसरा मामला

Last Updated 26 Aug 2020 11:08:25 AM IST

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के एक गांव के पास 17 साल की एक किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी गई।


उसका शव बुरी हालत में पुलिस को मिला। उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि पुलिस ने की है।

पिछले 10 दिनों में इस जिले में किसी किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या का ये दूसरा मामला है।

मंगलवार की सुबह शव बरामद होने के किशोरी के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई।

पुलिस ने शुरू में कहा था कि लड़की की धारदार हथियार से हत्या की गई है और उसकी गर्दन पर चोट के निशान हैं। शव उसके गांव से करीब 200 मीटर दूर एक सूखे हुए तालाब के पास मिला था।

एसपी सतेन्द्र कुमार ने कहा है, "पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। हम आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हमें जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है।"

किशोरी के रिश्तेदारों के अनुसार, वह छात्रवृत्ति फार्म भरने के लिए पड़ोसी शहर जाने के लिए सोमवार को घर से निकली थी। हालांकि, जब वह नहीं लौटी तो परिवार ने पुलिस को सूचित किया।

लड़की के चाचा ने पत्रकारों से कहा, "मैं वास्तव में नहीं जानता कि क्या कहूं या किस पर संदेह करना है। वह सोमवार को सुबह 8.30 बजे के आसपास चली गई। हमें किसी पर शक नहीं है।"

इससे पहले, 15 अगस्त को 13 साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। उसका शव गन्ने के खेत में मिला था। यह खेत आरोपियों में से एक का था। उसके गांव के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

आईएएनएस
लखीमपुर खीरी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment