UP सड़क हादसा: रोडवेज की दो बसों की भीषण टक्कर में ड्राइवर समेत 6 की मौत, 8 लोग घायल

Last Updated 26 Aug 2020 11:53:00 AM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को दो रोडवेज बसों की आमने-सामने की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि 8 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


UP: दो बसों की टक्कर में 6 की मौत, 8 घायल

जिनमें से कई की हालत गंभीर बनी हुई है। संयुक्त पुलिस आयुक्त नवीन अरोड़ा ने बताया कि दो बसें अनियंत्रित होकर एक दूसरे से भिड़ गयी है। इसमें 6 यात्रियों की मौत हो गयी है। जिसमें एक बस ड्राइवर शामिल है। इसमें आठ लोग घायल हैं। घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। सभी की कोविड जांच कराकर उन्हें उपचार दिया जा रहा है। मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस हादसे में मृतकों के प्रति अपनी गहरी शोक संवदेना व्यक्त की है। उन्होंने घायलों को तत्काल उपचार के लिए डीएम को निर्देश दिया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार राजधानी के काकोरी हरदोई रोड पर दो बसों की भिडं़त हो गयी है। जिसमें बसों के परखच्चे उड़ गये। यह हादसा एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ। हादसे में कई लोग घायल हैं। 6 की मौत हो चुकी है।

हलांकि बस में कुल कितनी सवारी थी अभी तक पता नहीं चल सका है। यात्रियों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि घायल यात्रियों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में घायलों की संख्या 12 तक बताई जा रही है। हालांकि ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर नवीन अरोड़ा ने बस हादसे में 6 लोगों की मौत और 8 यात्रियों के घायल होने की पुष्टि की है।

सड़क हादसे के बाद प्रशासन घटना के कारणों की जांच-पड़ताल में जुट गया है। हादसे के संबंध में स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाने की कोशिश में पुलिस-प्रशासन जुटा हुआ है।
 

आईएएनएस
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment