कानून-व्यवस्था खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाए

Last Updated 18 Dec 2019 07:18:39 AM IST

नागरिकता संसोधन कानून के विरोध में विभिन्न जिलों में पैदा हुए तनाव पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात में अफसरों की क्लास ली।


उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

उन्होंने निर्देश दिया की कानून-व्यवस्था खराब करने वालों से सख्ती से निपटा जाए।
इस दौरान जिलों में तैनात अफसरों से कहा कि कानून-व्यवस्था को खराब करने वालों पर कड़ाई से कार्रवाई की जानी चाहिए। ऐसे लोगों पर किसी प्रकार की मुरव्वत करना ठीक नहीं है। मुख्यमंत्री ने अलीगढ़ के जिलाधिकारी से कहा हालात इतने कैसे बिगड़ गए। इस पर और अधिक ध्यान देने की जरूरत है। वहीं मऊ  जिले में हुई हिंसा पर डीएम और एसपी से नाराजगी जाहिर की और कहा कि कर्फ्यू जैसी अफवाहों पर रोक लगाई जाए। योगी ने लखनऊ  के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश से यहां पर हुए बवाल के बारे में जानकारी ली और हालत पर काबू रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने प्रदेश में मौजूदा हालत पर कहा कि जो लोग नागरिकता संसोधन कानून के सन्दर्भ में अफवाह फैला रहे हैं ऐसे तत्वों पर नजर रखी जाए। इसके अलावा विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु, मौलवी, काजी अन्य प्रबुद्ध जनों से संपर्क कर उनसे संवाद स्थापित किया जाए। उन्हें बताया जाए कि यह कानून किसी धर्म, जाति, मत मजहब के खिलाफ  नहीं है। जो लोग आगजनी कर रहे हैं वह छात्र नहीं हो सकते हैं। वे उपद्रवी हैं। कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जानी चाहिए।

आईएएनएस
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment