दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी वाड्रा, प्रदेश पदाधिकारियों से करेंगी चर्चा

Last Updated 06 Dec 2019 10:43:21 AM IST

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को राजधानी लखनऊ पहुंचीं। वह यहां अपने प्रवास के दौरान संगठन की विभिन्न बैठकों में हिस्सा लेंगी।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका (फाइल फोटो)

प्रियंका सुबह चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर पहुंची, जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह माल एवेन्यू स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दफ्तर पहुंची।       

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और उनकी नई टीम की नियुक्ति के बाद यह प्रियंका का पहला दौरा है। लल्लू ने बताया कि संगठन की बैठकों के अलावा प्रियंका 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली ‘भारत बचाओ रैली’ की तैयारियों का जायजा भी लेंगी। 

प्रियंका गांधी वाड्रा के कार्यक्रम के अनुसार पूर्वाह्न 11.15 बजे से दोपहर दो और फिर शाम चार से आठ बजे तक पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। शनिवार को भी दिन में 11 से दो और फिर शाम चार से सात बजे तक बैठक होगी। भारत बचाओ रैली इन बैठकों का मुख्य मुद्दा है, जो 14 दिसंबर को नई दिल्ली में होगा। हर जिले से अधिक से अधिक भीड़ कैसे जुटाई जाए, इस पर वह पदाधिकारियों के साथ बात करेंगी।

चूंकि शीर्ष नेतृत्व में शामिल किसी भी नेता की तुलना में सबसे बड़े राज्य की कमान बतौर प्रभारी प्रियंका के पास है, इसलिए दिल्ली की रैली में उप्र का दम भी उन्हें दिखाना है। प्रदेश के हर मुद्दे पर वह सोशल मीडिया के माध्यम से ट्वीट कर रही हैं। सरकार को घेरने का प्रयास लगातार चल रहा है।

इसके अलावा अटकलें हैं कि बैठकों के बीच में ही प्रियंका मैनपुरी की मृत छात्रा के परिवार को मुख्यालय में बुलवाकर मुलाकात कर सकती हैं, क्योंकि उन्हीं के पत्र के बाद इस प्रकरण में कार्रवाई शुरू हुई।
 

भाषा/आईएएनएस
लखनऊ


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment