यूपी में पराली जलाए जाने पर 166 किसानों पर FIR,185 पर जुर्माना
Last Updated 07 Nov 2019 01:14:27 AM IST
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि पराली जलाए जाने पर 166 किसानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई तथा 185 किसानों पर जुर्माना लगाया गया है।
![]() उत्तरप्रदेश में पराली जलाए जाने पर 166 किसानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज (फाइल फोटो) |
एक सरकारी बयान में उन्होंने कहा कि पराली जलाए जाने पर 2500 रुपए से लेकर 15000 रुपए तक का जुर्माना लगाए जाने का और पुनरावृत्ति होने पर प्राथमिकी दर्ज कराए जाने का प्रावधान किया गया है।
प्रदेश सरकार द्वारा जारी निर्देशों का अनुपालन न करने पर अब तक राज्य में कुल 586 किसानों को नोटिस जारी किए गए।
| Tweet![]() |