चिन्मयानंद मामले में प्रियंका ने योगी सरकार पर निशाना साधा

Last Updated 19 Sep 2019 05:29:50 PM IST

कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को शाहजहांपुर दुष्कर्म मामले को लेकर योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा।


कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, "उन्नाव दुष्कर्म मामले में भाजपा सरकार व पुलिस की लापरवाही के साथ आरोपियों को मिले संरक्षण के बारे में सभी को पता है। अब भाजपा सरकार और पुलिस शाहजहांपुर मामले में भी वही दोहरा रही हैं। पीड़िता डरी हुई है। हम नहीं जानते कि भाजपा सरकार किसका इंतजार कर रही है।"

योगी सरकार ने गुरुवार को अपने ढाई साल पूरे किए। कांग्रेस ने योगी सरकार पर हमला करने के लिए दो महिला प्रवक्ताओं सुप्रिया श्रीनेत और शर्मिष्ठा मुखर्जी को मैदान में उतारा।

चिन्मयानंद मामले में भाजपा की महिला सांसदों की चुप्पी पर श्रीनेत ने सवाल उठाया। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि अब पीड़िता कह रही है कि वह आत्महत्या कर लेगी। एसआईटी पीड़िता से पूछताछ कर रही है, लेकिन एक मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान के बाद एसआईटी कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है।

इसी के साथ शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि 'बेटी बचाओ, बेटी पढाओ' का नारा बड़े जोर-शोर से दिया गया, इस योजना का अधिकांश पैसा प्रचार पर खर्च किया गया है।



उन्होंने कहा कि प्रति लाभार्थी केवल 0.69 पैसे खर्च किए गए हैं। सरकार लैंगिक मुद्दों पर लोगों को जागरूक करने में असमर्थ रही है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी चिन्मयानंद घटना पर आंख मूंद ली है।

आईएएनएस
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment