देश को चौकीदार नहीं प्रधानमंत्री चाहिए: अजित सिंह

Last Updated 04 Apr 2019 11:15:49 AM IST

भाजपा पर नफरत और झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि देश को चौकीदार की नहीं बल्कि प्रधानमंत्री की जरूरत है।




चौधरी अजित सिंह (फाइल फोटो)

बागपत लोकसभा चुनाव के लिए अपने बेटे जयंत चौधरी के चुनाव प्रचार में आये सिंह ने कहा कि देश को चौकीदार नहीं प्रधानमंत्री चाहिए। चौकीदार तो नेपाल में बहुत मिलते हैं। भाजपा नफरत और झूठ की राजनीति करती है।

बड़ौत नगर के पठानकोट, छपरौली और रमाला में बुधवार को चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार वह मुजफ्फरनगर से चुनाव लड़ रहे  हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि भाजपा ने नफरत की राजनीति मुजफ्फरनगर से शुरू की थी, अब यहीं से भाजपा को दफन भी करना है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सारी सरकारी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है। आरएसएस के लोगों को बैठा दिया है। मोदी ने लोगों को बहका कर अपने अच्छे दिन कर लिए। देश के प्रधानमंत्री झूठ बोलते हैं। गन्ने का पांच हजार करोड़ मिलों पर बकाया है। 45 साल में इतनी बेरोजगारी कभी नहीं हुई।

वार्ता
बागपत


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment