मथुरा में महिला पुलिसकर्मी पर फेंका तेजाब

Last Updated 04 Apr 2019 10:25:10 AM IST

उत्तर प्रदेश में मथुरा के सदर बाजार क्षेत्र में कार सवार दो युवकों ने एक महिला पुलिसकर्मी पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह झुलस गई।


(प्रतीकात्मक तस्वीर)

पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रामजन्मभूमि थाने में तैनात महिला कांस्टेबल कुमारी नीलम बुधवार शाम ड्यूटी जाने के लिए सदर बाजार इलाके में बस का इंतजार कर रही थी। इस दौरान कार सवार दो युवक आये और उस पर तेजाब फेंककर फरार हो गये। इस घटना में वह करीब 30 प्रतिशत झुलस गई।

नीलम बुलंदशहर जिले के शिकारपुर इलाके की रहने वाली है।

उन्होंने बताया कि महिला कांस्टेबल का अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इस सिलसिले में मामला दर्ज करा दिया गया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी उसके पड़ोस में रही रहते हैं।

पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

वार्ता
मथुरा


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment