अखिलेश के खिलाफ निरहुआ, सोनिया गांधी के खिलाफ दिनेश प्रताप सिंह

Last Updated 04 Apr 2019 06:11:55 AM IST

भाजपा ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें मुंबई उत्तर पूर्व से वर्तमान सांसद किरीट सोमैया को टिकट नहीं दिया गया है और पार्टी ने इस सीट से मनोज कोटक को उम्मीदवार बनाया है।


अखिलेश के खिलाफ निरहुआ, सोनिया गांधी के खिलाफ दिनेश प्रताप सिंह

इसके अलावा अहमदाबाद ईस्ट से मौजूदा सांसद परेश रावल का टिकट काटकर एचएस पटेल को टिकट दिया गया है।

पार्टी ने आज महाराष्ट्र से एक और उत्तर प्रदेश से पांच उम्मीदवारों के नाम घोषित किए। शिवसेना किरीट सोमैया के विरोध में थी। भाजपा ने इस सीट से कोटक को टिकट दिया।

भाजपा ने आज जारी की अपनी सूची में रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी चुनाव लड़ रही हैं।

आजमगढ़ से भोजपुरी गायक दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ को टिकट दिया गया है। इस सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव चुनाव लड़ रहे हैं।

मैनपुरी से मुलायम सिंह यादव के खिलाफ प्रेम सिंह शाक्य को उतारा गया है। फिरोजपुर सीट से चंद्र सेन जांदू को टिकट दिया गया है।

 

सहारा न्यूज ब्यूरो
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment