राजस्थान कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी का कोरोना से निधन, सीएम गहलोत ने जताया दुख

Last Updated 06 Oct 2020 02:01:41 PM IST

राजस्थान के कांग्रेस विधायक कैलाश त्रिवेदी का कोविड-19 से निधन हो गया है। उन्होंने गुरुग्राम के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वो 65 साल के थे।


कैलाश त्रिवेदी का कोरोना से निधन

त्रिवेदी भीलवाड़ा से विधायक थे। उन्हें कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने के बाद गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। वो कोरोना पॉजिटिव थे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कैलाश त्रिवेदी के निधन पर दुख जताया है। राजस्थान कांग्रेस के प्रमुख गोविंद सिंह दोतासरा और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी त्रिवेदी के निधन पर शोक जताया।

त्रिवेदी भीलवाड़ा के सहाड़ा से तीन बार के विधायक थे। वो करीब एक महीने पहले कोरोना पॉजिटिव हुए थे। उन्हें पहले भीलवाड़ा और फिर जयपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

त्रिवेदी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खास माने जाते थे।
 

आईएएनएस
गुरुग्राम


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment