कांग्रेस के शासन में बेटियां घर से निकलने में डरने लगी है-वसुंधरा

Last Updated 15 Jun 2019 12:19:04 PM IST

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने बारां जिले के अंता में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को इंसानियत को शर्मसार करने वाली बताया।


वसुंधरा राजे (फाइल फोटो)

वसुंधरा राजे ने कहा है कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार के छह महीनो में ही बेटियां घर से बाहर निकलने से डरने लगी हैं।

राजे ने ट्वीट कर कहा कि प्रदेश में हर तरफ अराजकता का माहौल है। बेटियों के साथ जघन्य अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। अखबारों में रोज छप रही घटनाओं से हर कोई सहमा हुआ है। इससे लगता है जैसे राजस्थान में सरकार एवं कानून व्यवस्था कहीं बची ही नहीं है। क्या कांग्रेस का यह ही सुशासन है।
  
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने राजस्थान के आम आदमी की सुरक्षा को हमेशा सर्वोपरि रखा, लेकिन दो धड़ों में बंटी कांग्रेस सरकार बेटियों की चीखें सुनने के बजाय हाथ पर हाथ धरे बैठी है। अपराध पर यूं ही आंखे मूंदें बैठी रही सरकार तो याद रखे, ये जनता सब जानती है।

प्रदेश में हर तरफ अराजकता का माहौल है। बेटियों के साथ जघन्य अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। अखबारों में रोज छप रही घटनाओं से हर कोई सहमा हुआ है।

लगता है जैसे राजस्थान में सरकार व कानून व्यवस्था कहीं बची ही नहीं है।#Rajasthan pic.twitter.com/1eRypBKe2U

उल्लेखनीय है कि बारां जिले के अंता थाना क्षेा में हाल में कोटा की एक युवती को नौकरी का झांसा देकर चार दिन तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। 

 

वार्ता
जयपुर


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment