Bobby Kataria : फेमस Youtuber बॉबी कटारिया कबूतरबाजी के आरोप में अरेस्ट

Last Updated 28 May 2024 02:10:51 PM IST

मशहूर यूट्यूबर बॉबी कटारिया की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। जी हां पुलिस ने बॉबी को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें बॉबी कटारिया को कबूतरबाजी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि बॉबी युवकों और युवतियों को सोशल मीडिया के जरिए फंसाकर कबूतरबाजी के खेल खेलता था।


Bobby Kataria

गुरुग्राम के बजघेड़ा थाने में बॉबी के खिलाफ कबूतरबाजी मामले में केस दर्ज किया गया है।  पुलिस ने कटारिया के खिलाफ IPC की धारा 370 के तहत केस दर्ज किया है। कटारिया गुरुग्राम जिले के बसई गांव का रहने वाला है।

खबरों की मानें तो कटारिया युवाओं को जॉब के नाम पर विदेश भेजकर उनसे धोखाधड़ी, ठगी और मानव तस्करी करता है। यूपी रहने वाले अरुण कुमार और मनीष तोमर ने कटारिया के खिलाफ केस दर्ज कराया था जिसके बाद उनके खिलाफ कार्यवाही की गई है। दोनों पीड़ित युवक अरुण कुमार और मनीष तोमर ने बताया कि उन्हें बॉबी ने यूएई और सिंगापुर में नौकरी दिलाने का वादा किया। बदले में उसने 4 लाख रुपए की डिमांड की।

इसके बाद इन दोनों युवकों को धोखे से लाओस ले जाया गया और वहां इनसे इनके पासपोर्ट भी छीन लिए गए। इसके बाद इन दोनों को गैरकानूनी तरीके से चल रहे एक कॉल सेंटर में काम करने के लिए मजबूर किया गया। ये दोनों 2 दिन तक वहां काम करते रहे, लेकिन तीसरे दिन मौका पाकर वहां से भाग निकले। इसके बाद इन्होंने भारतीय दूतावास से संपर्क किया और फिर वापस भारत लौट आए। यहां आकर दोनों ने बॉबी कटारिया के ऊपर एफआईआर दर्ज कराई।

पुलिस आज बॉबी कटारिया को कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी। NIA और गुरुग्राम पुलिस ने मिलकर कटारिया के फ्लैट और आफिस में रेड मारी, तो वहां से कई संदिग्ध कागजात बरामद हुए और साथ ही कैश भी मिला। आरोप है कि बॉबी बेरोजगार लोगों को इंस्टाग्राम का जरिए फंसाकर कबूतरबाजी के खेल खेलता था।

इससे पहले भी बॉबी कटारिया के ऊपर काफी आरोप लगे हैं और वो गिरफ्तार भी हुए हैं।


प्रेरणा शुक्ला
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment