PSEB 10th Result Out: पंजाब बोर्ड के 10वीं के नतीजे जारी, लुधियाना की अदिति ने किया टॉप

Last Updated 18 Apr 2024 04:13:35 PM IST

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आज यानि 18 अप्रैल को मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस बार के नतीजों में लुधियाना की अदिति ने टॉप किया है।


पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज दोपहर बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी कर दिया है। पंजाब बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सतबीर बेदी ने आज दोपहर करीब 1:30 बजे पीएसईबी मैट्रिक (कक्षा 10वीं) का परिणाम घोषित किया।

पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं में इस साल 97.24 फीसदी बच्चों ने परीक्षा पास की है।  बता दें कि इस बार भी परीक्षा परिणाम में लड़कियों ने ही बाजी मारी है। बोर्ड के मुताबिक परीक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 98.11 और लड़कों का पास प्रतिशत 96.47 फीसदी रहा है।

बोर्ड द्वारा जारी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार वर्ष 2023-24 के दौरान दसवीं कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के परीक्षाफल में लुधियाना की अदिति ने पूरे 650 अंक प्राप्त करके पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर लुधियाना की ही अलीशा शर्मा हैं जिन्हें 645 अंक मिले। इसके बाद तीसरे स्थान पर अमृतसर की करमनप्रीत कौर हैं इन्हें भी 645 अंक प्राप्त हुए हैं।

छात्र-छात्राओं को अपना रिजल्ट देखने के लिए PSEB की आधिकारिक वेबसाइट, pseb.ac.in पर जाना होगा। हालांकि बोर्ड ने अभी अपनी आधिकारिक वेबसाइट  pseb.ac.in पर रिजल्ट का लिंक एक्टिव नहीं किया है। इसके लिए छात्रों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। ताजा जानकारी के लिए अनुसार बोर्ड 19 अप्रैल को मार्कशीट चेक करने का डायरेक्ट लिंक एक्टिव करेगा।
 

 

 

समय लाइव डेस्क
नई दिल्ली


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment