Assam News : राणा गोस्वामी असम भाजपा इकाई के उपाध्यक्ष नियुक्त

Last Updated 02 Mar 2024 05:45:38 PM IST

कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राणा गोस्वामी (Rana Goswami) को असम में पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


राणा गोस्वामी

असम भाजपा अध्यक्ष भाबेश कलिता ने शनिवार को गोस्वामी की नियुक्ति की घोषणा की। हाल ही में गोस्वामी ने असम में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था और पार्टी की सक्रिय सदस्यता भी छोड़ दी थी।

गोस्वामी ने कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल को लिखे पत्र में कहा था कि उन्होंने कार्यकारी अध्यक्ष पद से और पार्टी की सक्रिय सदस्यता से भी अपना इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने पत्र में लिखा था, ''मैं कहना चाहता हूं कि मैं असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष और कांग्रेस के सक्रिय सदस्य के रूप में अपना इस्तीफा दे रहा हूं।''

बाद में गोस्वामी भाजपा में शामिल हो गए। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने उनका पार्टी में स्वागत किया। गोस्वामी कांग्रेस के टिकट पर तीन बार असम विधानसभा के लिए चुने गए। उन्होंने पहली बार 2006 में जोरहाट सीट से चुनाव जीता था।

आईएएनएस
गुवाहाटी


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment